क्रोनिक किडनी डिजीज में क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 10:13

आहार योजना के सिद्धान्त

क्रोनिक किडनी फेल्योर के अधिकांश मरीजों को सामान्यतः निम्नलिखित आहार लेने कि सलाह दी जाती है

पानी और तरल पदार्थ निर्देशानुसार काम मात्रा में लेना ।
आहार में सोडियम पोटैशियम और फॉस्फोरस कि मात्रा कम होनी चाहिए ।
प्रोटीन कि मात्रा अधिक नहीं होनी चाहिए। सामान्यतः 0.8 से 1.0 ग्राम / किलोग्राम शरीर के वजन के बराबर प्रोटीन प्रतिदिन लेने कि सलाह दी जाती है ।
जो मरीज पहले से ही डायालिसिस पर हों उन्हें प्रोटीन की मात्रा में वृध्दि की आवश्यकता होती है (1.0-1.2 gm/kg body wt/day)। इस प्रतिक्रिया के दौरान जो प्रोटीन का नुकसान होता है, उसकी भरपाई करने के लिए यह आवश्यक है।
कार्बोहाइड्रेट पूरी मात्रा में (35-40 कैलोरी / किलोग्राम शरीर के वजन के बराबर प्रतिदिन ) लेने कि सलाह दी जाती हैं । घी, तेल , मक्खन और चर्बीवाले आहार कम मात्रा में लेने कि सलाह दी जाती है ।
विटामिन्स की आपूर्ति करें और पर्याप्त मात्रा में आवश्यक तत्वों की पूर्ति करें। उच्च मात्रा का फाइबर आहार लेने की सलाह भी दी जाती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info